1857 ई0 की सैनिक क्रांति के पूर्व हुए प्रमुख विद्रोह। Major revolts before the military revolution of 1857 AD.
गवर्नर जनरल लार्ड कैनिंग के शासन काल के दौरान 10 मई 1857 की महान क्रांति के पूर्व भी भारतीय जनता ने अनेक स्थानों पर अलग-अलग कारणों से ब्रिटिश उपनिवेशवाद से प्राप्त सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन किये थे। यह विद्रोह भारत के पूर्वी भाग से लेकर पश्चिम भाग तक तथा उत्तरी भाग से लेकर भारत के दक्षिण भाग तक में ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया गया था। पूर्वी भारत में हुए प्रमुख विद्रोह चुआरो का विद्रोह मिदनापुर जिले की आदिम जाति के चुआर लोगों ने 1768 ई0 में भूमि कर तथा अकाल के कारण उत्पन्न आर्थिक संकट से प्रभावित होकर विद्रोह कर दिया। संन्यासी विद्रोह संन्यासी विद्रोह मुख्य रूप से 1770 ई0 में बंगाल प्रान्त के सन्यासियों के द्वारा किया गया, जिसमें बंगाल के जमींदार, कृषक और मूर्तिकार आदि सभी जनता भी इस विद्रोह में अपना अपना योगदान दिया था। 1770 ई0 में बंगाल में भयानक अकाल पड़ा जिस पर ब्रिटिश सरकार बहुत उदासीन थीं और साथ ही साथ तीर्थ यात्रा पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। अकाल और प्रतिबंध के कारण वहाँ के संन्यासियो ने अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ विद्रोह कर दिया, इस घटना ...